देश दुनिया वॉच

खाद के बढ़े दाम वापस लेने या उन बढे दामों पर अनुदान देने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Share this
दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व जैजैपुर विधानसभा के युवा नेता अभिषेक स्वर्णकार ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखकर रसायनिक खादों के दामों हुई वृद्धि को वापस लेने या उन बढे दामों पर किसानों को अनुदान (सब्सिडी) देकर राहत देने की बात कही है।उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार के स्वामित्व वाली खाद बनाने वाली कम्पनी इफको व अन्य निजी कम्पनियों ने वर्ष 2021 के अंदर दो बार खादों के दामों में वृद्धि की है इस बार जो दरों में बढ़ोतरी की गई है व वर्तमान परिस्थितियों को देखकर कतई उचित नही है।उन्होनें अपने पत्र में बताया है कि खरीफ फसल की बुवाई का समय निकट है हमारे देश के किसान अपने खेत की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने व अधिक पैदावार लेने खरीफ फसल हेतु अधिकांश मात्रा में रसायनिक खादों का प्रयोग करते है इस बार जो खादों के मूल्यों में वृद्धि की गई है वो अब तक के इतिहास में सर्वाधिक वृद्धि है इसके पूर्व जब भी कीमतें बधाई गई है इतने अधिक मात्रा मे नही बढ़ाई गई इस बार 40 प्रतिशत से 58 प्रतिशत प्रति बोरी मूल्यों में बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण 1200 रुपये में मिलने वाला DAP खाद अब 1900 रुपये,1175 रुपये का NPK खाद 1775 रुपये,20-20-20 खाद 925 रुपये से 1350 रुपये,12-32-16 खाद1185 रुपये से बढ़कर 1800 रुपये हो जाएंगे।बीते एक वर्ष में देश मे आई कोरोना महामारी की विपदा से जंहा पूरे देश की अर्थव्यवस्था को कुचल दिया जिसके कारण गरीब,मजदूर,व किसान बुरी तरफ प्रभावित हुए ऐसे समय मे खेती के उपयोग में अपना महत्पूर्ण स्थान रखने वाली रसायनिक खादों के दामों में बढ़ोतरी कतई न्याय संगत नही है।केंद्र की सरकार ने अपने इस वर्ष 2021 -22 के बजट में खादों पर मिलने वाले 54417 करोड़ रुपये की कटौती भी की है।विपरीत परिस्थितियां व दामों में बढ़ोतरी व अनुदान रुपये में कटौती किसानों पर चौतरफा मार जैसा है। ऐसे में देश का किसान खेती करने अपने आप को असहाय महसूस कर रहा।उन्होंने देश के किसानों को राहत देने की मांग करते हुए खादों के दामों को वापस लेने या फिर उन बढे हुए दामों पर किसानों को अनुदान(सब्सिडी)देने की मांग की है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *