प्रांतीय वॉच

पूर्व विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हॉस्पिटल एवं कोविड सेंटर का किया निरीक्षण

Share this
  • कोविड सेंटर में पानी की कमी ओर मरीजो के लिए मनोरंजन की व्यवस्था नही
प्रकाश नाग/विश्रामपुरी/केशकाल : कोरोना  संक्रमण से पूरा देश प्रभावित है ।जिसके चलते लाखो लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी है । शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिससे निपटने के लिए राज्य सरकार के द्वारा कोविड केयर सेंटर बनाया गया। लेकिन कुछ दिनों से विश्रामपुरी कोविड सेंटर में पानी, मनोरंजन व भोजन की व्यवस्था ठीक से नही होने की जानकारी मिल रही थी । जिस पर गुरुवार को विश्रामपुरी स्वास्थ्य केंद्र में चल रही टीकाकरण एवं कोरोना की जांच को देखनेे पूर्व विधायक सेवक राम नेताम जनपद पंचायत सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता पहुचे ।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर  पूर्व विधायक सेवकराम नेताम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी में निरीक्षण करने पहुंचे । पूर्व विधायक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोरोना जांच केंद्र में किट उपलब्ध नही पाया गया । कुछ मरीज ऐसे भी थे जिन्हें कोरोना संक्रमण नहीं था जो अन्य बीमारी से ग्रसित थे और वे लोग कुछ घण्टो से डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे लेकिन मौके पर डॉ भी उपस्थित नहीं पाया गया ।  कुछ देर इंतजार करने के बाद एक नए डॉ. दुर्गादास पहुँचे जिसको देखते ही घण्टो इंतजार कर रहे मरीज डॉ.को दिखाने उसके चेम्बर में पहुच गए । इस दौरान उपस्थित डॉक्टर से पूछा गया कि यहाँ रूट चार्ट क्यो नही लगा है । प्रतिदिन मरीजो को डॉक्टरो के इंतजार में घूमना पड़ता है । जिसके बाद उपस्थित डॉक्टर ने बीएमओ को जानकारी देने से साथ ही जल्द ही व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की बात कही।
कोविड केयर सेंटर में अव्यवस्था का आलाम
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक सेवकराम नेताम कोविड केयर सेंटर पहुँचे । इस दौरान कोविड केयर सेंटर में जिस डॉक्टर का ड्यूटी था वह भी उपस्थित नहीं था । ना ही प्रभारी डॉ मौजूद थे और ना ही स्वास्थ केंद्र पाए जिसे नाराजगी जाहिर करते हुए कोविड केयर सेंटर में उपस्थित स्टॉप जानकारी लिया गया । स्टाप ने बताया कि प्रभारी डॉ. सुबह आये हुए थे उसके बाद से नही आये हैं । तत्पश्चात वहां की पानी और मरीज को दी जा रही आहार के बारे में पूछा गया तो स्टाप ने बताया कि बोर से पानी नहीं आ रहा है और ना ही टंकी में चढ़ रहा है जिसके कारण मरीजों को थोड़ी परेशानी होती है । फीलहाल टैंकर के पानी का उपयोग किया जा रहा है । मरीजो सुबह 9 बजे नाश्ता दिया जाया है और 1 बजे खाना मिलता है । मरीजो की फल फ्रूट नही मिलता है ना ही मनोरंजन का साधन है । सभी समस्याओं को सुन पूर्व विधायक सेवकराम नेताम तत्काल कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा से मोबाईल फोन से संपर्क कर जानकारी दिया जिस पर जल्द सभी समस्याओं को दूर करने की बात कही । इस दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजोरी नेताम, जनपद सदस्य गीतेश पांडे, मंडल महामंत्री रविन्द्र पांडे, सांसद प्रतिनिधि लाला मरकाम, बुधसन नेताम, सरिता नेताम,शंकर मरकाम, गौरव शार्दुल, पवन प्रधान,ताराचंद सेठीया,कुमेश नेताम,योगेश ठाकुर,विष्णु जैन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *