रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की दिनांक 24.05.2021 से 15.06.2021 तक आयोजित होने वाली
परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही के गोयल ने बताया कि राज्य में वर्तमान में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए कई जिलों में लॉकडाउन किया गया है। । अतः वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए आगामी निर्णय समयानुसार लिया जायेगा।
big news : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा स्थगित

