प्रांतीय वॉच

बैंकें बंद होने पर एटीमए भी दे रहे धोखा इमरजेंसी सेवाओ के रूप मे नही मिल रहा लाभ

Share this

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगाये गये लाॅक डाउन के बीच अमूमन लोगों का घरों से निकलना बंद है जो लोग निकल भी रहे हैं, वह किसी न किसी आवश्यक कार्य से निकल रहे हैं इनमेें वह लोग भी शामिल हैं, जिन्हेें दवा समेत जरूरत की अन्य चीजें लेने के लिए रुपयों की आवश्यकता है बैंक जाने से कतरा रहे लोगों को एटीएम से खासी उम्मीदें थीं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान एटीएम भी उन्हें धोखा ही दे रहे हैं। मैनपुर नगर मुख्यालय मे स्थित दो एटीएम पंजाब नैशनल बैंक एवं बैंक आॅफ बड़ौदा बंद है एटीएम बंद होने के कारण आपातकालीन सेवाओं के रूप मे लोगो को लाभ नही मिल पा रहा है इनमें से मरीजो के परिजनो को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं पंजाब नैशनल बैंक के कर्मचारियो के कोरोना संक्रमित होने के बाद पंजाब नैशनल बैंक का संचालन बंद है। बैंक व एटीएम के बंद होने के चलते पंजाब नैशनल बैंक के खाता धारको को खासा परेशान होना पड़ रहा है वहीं शासकीय कार्यो के लिये भी कर्मचारी बैंक के खुलने का इंतजार कर रहे है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *