प्रांतीय वॉच

जिले मे विगत दिवस तक 619 मरीजो ने कोरोना के विरूद्ध जीती जंग

Share this
  • कोविड अस्पताल और केयर सेंटर से स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज
बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : कोविड हाॅस्पिटल मे रहकर चिकित्सक की सलाह का अक्षरसः पालन करते हुए सुकमा जिले के 17 मरीज विगत दिवस कोरोना के विरूद्ध जंग जीत कर डिस्चार्ज हुए। इनमे कोविड हाॅस्पिटल के 09 और एकलव्य कोविड केयर सेंटर के 08 मरीज शामिल है। इस प्रकार एक मार्च 2021 से विगत दिवस तक जिले के 619 मरीज कोविड अस्पताल एवं केयर सेंटर से डिस्चार्ज होकर सामान्य जीवन जी रहे है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले मे विगत दिवस तक 1076 कोविड मरीजों को अस्पताल एवं केयर सेंटर में भर्ती किया गया, जिसमे 619 पूर्णतः स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए है एवं  453 एक्टिव प्रकरण है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *