प्रांतीय वॉच

राज्य सरकार लाकडाउन में जरूरतमंदों को 2 माह का राशन मुफ्त देने का घोषणा पर कर्मचारी फेर रहे है पानी, छुरा अंचल में शासकीय सोसायटी नही खुलने से लोगो को चावल किराना दुकानों से खरीदना पढ़ रहा 

Share this
यामिनी चन्द्राकर/छुरा : राज्य की भूपेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते संकमण को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है अभी कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रदेश के लगभग सभी जिलों में जिला प्रशासन द्वारा लाकडाउन लगाया गया है प्रदेश सरकार द्वारा लाकडाउन को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के अंत्योदय कार्डधारकों व नीला कार्डधारकों को 02 माह का राशन मुफ्त देने की घोषणा की है जिसका लोगो ने स्वागत किया है लेकिन गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक में सरकार की 02 माह की मुफ्त राशन योजना फिसड्डी साबित होते नजर आ रही है ब्लाक के कई राशन दुकान ऐसे है जो अब तक राशन का वितरण शुरू नही किये है वही कई गांवों में सिर्फ एक दिन ही राशन दुकान खोला गया है और कई राशन दुकान तो खुल रहे है लेकिन उपभोक्ताओं को सिर्फ चावल और नमक बस दिया जा रहा है शक्कर औऱ चना उन्हें नही दिया जा रहा है राशन दुकान के सेल्समेन को पूछने पर सेल्समेन द्वारा बताया जाता है कि जिले से ही हमे सिर्फ नमक और चावल का ही आवंटन मिला है शक्कर और चना अभी नही आया है। कल ग्राम पंचायत पिपराही के आश्रित ग्राम टेंगनाही पारा का एक शख्स चावल खरीदने किराना की दुकान पर पहुचा था उस शख्स को हमने पूछा कि अभी भूपेश सरकार तो 02 माह का राशन मुफ्त दे रही है तो शख्स ने बताया कि हमारे यहां राशन की दुकान मात्र एक दिन ही खुला था जिसके कारण आधे से ज्यादा लोगो को राशन नही मिल पाया है अब हमारे घर मे चावल खतम हो गया अब किराने की दुकान से चावल खरीदना मजबूरी बन गई है।उधर छुरा मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत खरखरा में भी सिर्फ चावल और नमक दी जा रही है और उपभोक्ताओं से 10 रुपये लिए जा रहे है जिसकी जानकारी मिलने के बाद हमारे संवाददाता ने खरखरा ग्राम पंचायत में संचालित राशन दुकान के सेल्समैन से इसकी जानकारी ली तो सेल्समैन ने कहा कि अभी सिर्फ चावल और नमक का आबंटन मिला है जिसका वितरण कर रहे है जब हमने सेल्समैन से उपभोक्ताओं से 10 रुपये लेने के बारे में पूछा तो पहले तो सेल्समैन हड़बड़ा गया फिर सेल्समैन ने अजीबो गरीब जवाब दिया सेल्समैन ने कहा कि 10 रुपये हम चना का ले रहे है जब हमने सेल्समैन से पूछा कि क्या आप चना का वितरण तो उन्होंने कहा कि चना का पैसा ले रहे है जब चना आयेगा तो हम उपभोक्ताओं को चना वितरण कर देंगे हमने सेल्समैन से कहा कि आप चना का एंट्री रजिस्टर में कर रहे है तो रजिस्टर में चना वितरण का एंट्री नही की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते लाकडाउन लगाया गया है सरकार की सोच है कि कोई भी गरीब परिवार भूखा न रहे इसलिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारियों को मई और जून माह का राशन मुफ्त देने की घोषणा की है लेकिन जिम्मेदारों द्वारा राज्य शासन की महती योजना पर भी बट्टा लगाने में नही चूक रहे है और शासकीय राशन दुकाने प्रतिदिन नही खुलने की वजह से गरीबो को चावल उचे दामो में सेठ साहूकारों व किराना की दुकानों से खरीदना पड़ रहा है। छुरा मुख्यालय से 03 किलो मीटर दूर ग्राम लोहझर के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के लोग रोज सोसायटी का चक्कर लगा रहे है लेकिन सेल्समैन द्वारा दुकान ही नही खोला जा रहा है जिसके कारण उन्हें राशन सामान नही मिल रहा है।यही हाल लगभग सभी सरकारी राशन दुकानों का है कही एक दिन राशन दुकान खुल रहा है तो कही अभी तक राशन का वितरण शुरू भी नही हुआ है जिसके चलते ग्रामीणों को  किराने की दुकानो से महंगे दरों में चावल खरीदना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगो ने प्रशासन से क्षेत्र में संचालित सहकारी सोसायटी को प्रत्येक दिन खुलवाकर चावल के साथ शक्कर व चना भी दिलवाने की मांग की है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *