रायपुर वॉच

18+ के वैक्सीनेशन पर फिर लगा ब्रेक, राजधानी में APL वर्ग का टीका खत्म, गुरूवार से नहीं लगेगा टीका

Share this

रायपुर। 18+ के वैक्सीनेशन पर फिर से ब्रेक लग गया है, राजधानी रायपुर में APL वर्ग का टीका खत्म हो गया है, इसलिए कल से APL वर्ग के लोगों को टीका नहीं लगेगा। साथ ही नए फ्रंट लाइन वर्कर ग्रुप के लिए भी कल तक का ही टीका बचा है, इसके बाद अब वैक्सीन की नई खेप आने पर ही दोबारा वैक्सीन लगेगी, वहीं BPL और अंत्योदय वर्ग के लिए टीका मौजूद है। बता दें कि इसके पहले भी 18+ के वैक्सीनेशन पर रोक सरकार ने लगा दी थी, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने रोक लगाई थी, टीका की डोज का वर्गवार निर्धारण करने और शुक्रवार को हाईकोर्ट में जवाब पेश करने के बाद फिर से टीकाकरण शुरू हो सका था। लेकिन इस बार अब टीका की किल्लत हो गई है, जिसके कारण एपीएल वर्ग वालों को कल से टीका नहीं लगेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *