प्रांतीय वॉच

पत्रकार युवराज यादव, अमीरदास मानिकपुरी एवं गुनिराम साहू ने लगवाया कोविड का टीका

Share this

पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल : कसडोल नगर के पत्रकार एवं सुनामी मीडिया ग्रुप छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संपादक युवराज यादव ने आज गुरु घासीदास उच्च माध्यमिक बालक शाला वैक्सिनेशन केंद्र में पहुंचकर बड़ी उत्साह से कोरोना का पहला टीका लगवाये एवं सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन सबके लिए सुरक्षित है जितनी जल्दी हो सके सभी को अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोरोना वैक्सीन का टीका अतिशीघ्र लगाना चाहिए उन्होंने । टीकाकरण के पश्चात् अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मुझे टीका लगाने के बाद डर एवं भय नहीं लग रहा है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हू । इसलिए सभी युवाओं से आग्रह करता हूं कि सभी पात्र युवा साथी कोविड का टीका अवश्य लगवाये। इसी तरह दैनिक लोककिरण समाचार पत्रिका के बलौदाबाजार-भाटापारा ज़िले के ब्यूरो प्रमुख अमीरदास मानिकपुरी एवं दैनिक अमनपथ समाचार पत्रिका के बलौदाबाजार-भाटापारा के ब्यूरो प्रमुख एवं नगर पंचायत कसडोल के पार्षद गुनिराम साहू भी ने वैक्सिनेशन सेंटर पहुंच कर टीका लगवाये। उन्होंने टीकाकरण के पश्चात बताया कि मुझे बड़ी इच्छा थी कि मैं कोविड का टीका लगवाऊ । आज मुझे टीका लगाने का अवसर प्राप्त हुआ, टीका लगने पश्चात् मैं खुशी एवं सुकुन महसूस कर रहा हूं । क्योंकि आज कोविड टीका लगाकर अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। इसलिए सभी पात्र हितग्राहियों से आग्रह करता हूं कि कोरोना से लड़ने के लिए कोविड का टीका जरूर लगाये। डरने एवं भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है । भ्रमित खबरों से दूर रहकर टीका जरूर लगवाये, टीका पूरी तरह सुरक्षित है ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *