प्रांतीय वॉच

कलेक्टर और सी ई ओ ने किया टीकाकरण केंद्रों का अवलोकन

Share this

रायपुर : कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज तिल्दा और खरोरा के वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन कर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को टीकाकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं केंद्र में वैक्सीन लगाने आए नागरिकों से बात की। उन्होंने अन्त्योदय, बीपीएल , ग्रामीणों,फ्रंटलाइन वर्कर सहित सभी श्रेणी के हितग्राहियों में टीकाकरण के लिए जागरूकता फैलाने पर जोर देने कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते खतरे एवं इसके संकट को दूर करने के लिए टीकाकरण आवश्यक है। कलेक्टर ने अधिकारियों को केंद्रों के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य को पूरा करने निर्देशित किया । उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि वे हितग्राहियों को दूसरा डोज के समय आदि महत्वपूर्ण जानकारी भी दे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती मीरा बघेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )श्री प्रणव सिंह,डीपीएम, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भी उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *