आफताब आलम/बलरामपुर : सनावल के थाना प्रभारी एवं राजस्व विभाग की टीम सनावल बस स्टैंड एवम क्षेत्र में कोविड-19 के गाइडलाइन के पालन कराने हेतु सड़कों पर नजर आऐ। बलरामपुर जिले में 15 मई रात्रि 12:00 बजे तक पूरे जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जहां इस अवधि में फल,सब्जी, दूध अन्य जरूरी सेवाओं के लिए विक्रेताओं को कोविड-19 के गाइडलाइन के पालन करते हुए बिक्री करने की अनुमति प्रदान की गई है। एवं समस्त प्रतिष्ठान खोलने पर पाबंदी लगाई गई है। इतना ही नहीं बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों पर भी नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन की टीम ने समस्त जिले के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित भी किया है। प्रयः देखा गया है कि लोग बिना काम के बेवजह सड़कों पर घंटों घूमते नजर आ रहे हैं जिस पर जिला प्रशासन के द्वारा कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने के पश्चात सनावल थाना प्रभारी अमित बघेल के नेतृत्व में टीम ने सनावल अंतर्गत सभी जगहों पर चौकसी बरतते हुए सड़कों पर उतर आए। वही बेवजह घूम रहे लोगों को समझाइश देते हुए घर में रहने की अपील की। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। वही कोरोना संक्रमण के चैन तोड़ने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करा रही है।
लॉकडाउन के नियमों के पालन के लिए सड़क पर उतरे थाना प्रभारी

