प्रांतीय वॉच

जनता को शराब पिलाकर न्याय योजना की क़िस्त देगी कांग्रेस सरकार : राहुल चन्द्राकर 

Share this
रवि सेन/बागबाहरा : वर्तमान में चल रहे भयंकर कोरोना महामारी के दौर में भी छत्तीसगढ़ सरकार लोगो को शराब पिलाने को आतुर है । लोग यह कोरोना महामारी से जूझ रहे है और कांग्रेस सरकार आम जनता को घर पहुचाकर शराब पिलाने की तैयारी में है । राहुल चन्द्राकर (भाजपा युवा नेता)  ने राज्य सरकार की आबकारी नीति पर निशाना साधते हुए कहा है कि कोरोना महामारी के इस दौर में राज्य सरकार को युवाओं को लगने वाले वैक्सीन की आपूर्ति करनी चाहिए ताकि राज्य के लोग जल्द से जल्द इस कोरोना महामारी से जीत सके ।
राज्य सरकार को इस महामारी के दौर में मेडिकल सेक्टर मजबूत करना चाहिए न कि लोगो को शराब पिलाकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना चाहिए लेकिन कांग्रेस वाली यह सरकार सिर्फ अपनी जेबे भरने के लिए आतुर है इस लॉक डाउन के दौर में जहाँ लोगो को खाद्यान्न सामग्री लेने की जद्दोजहद करनी पड़ रही है वही शासन द्वारा कल से पूरे राज्य में शराब की होम डिलवरी सेवा देने की तैयारी में है ।
राहुल चन्द्राकर ने कहा कि अभी शराब बेचकर सरकार जो पैसा कमाएगी वही पैसा फिर किसानों को 21 मई को न्याय योजना के तहत बांटेगी । राहुल चन्द्राकर ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व अपने घोषणा पत्र में पूर्ण शराब बंदी की बात करने वाली कांग्रेस जनता के जज्बातों से खिलवाड़ कर घर – घर शराब पहुचाने एवं लोगो को शराबी बनाने के लिए प्रण ले चुकी है । पिछले वर्ष भी लॉक डाउन के समय कांग्रेस सरकार द्वारा ऐसे ही होम डिलवरी कर लोगो के घरों तक शराब पहुचाने का काम कर चुकी है और अब फिर से वही काम कल से पूरे छत्तीसगढ़ के करने वाली है । राज्य सरकार के शराब की होम डिलवरी वाली आबकारी नीति पर चुटकी लेते हुए राहुल चन्द्राकर ने कहा कि कही कोरोना वैक्सीन से ज्यादा कारगर साबित तो नही होगी यह शराब ,  क्योकि राज्य सरकार घर घर बेचेगी शराब ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *