प्रांतीय वॉच

रासायनिक खादों के मूल्य बढ़ाकर किसानों को धोखा दे रही हैं केंद्र सरकार : आशीष जैन

Share this

संजय महिलांग/बेमेतरा : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे बेमेतरा जिलाध्यक्ष आशीष जैन ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा रासायनिक खादों के मूल्य   यथावत रखने की घोषणा की गई थी पर आज बढ़ा दिया गया है जो किसानों के साथ बड़ा धोखा है। ऐसे वक्त में जब कोरोना महामारी अपने भयावाह स्थिति में है,जिससे आम आदमी किसान मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब होते जा रही है,ऐसे में किसानों को राहत पहुंचाने के बजाय,उन पर अतिरिक्त बोझ डाल रही जो किसानों के साथ अन्याय है, सरकार के इस निर्णय से किसान और भी भी बुरी स्थिति में पहुंच जाएंगे है, केंद्र सरकार उसके साथ संवेदन हीनता का प्रदर्शन कर रही हैं। जैन ने कहा कि इससे पहले भी केंद्र सरकार द्वारा किसानों को धोखा देने के लिए किसान विरोधी बिल लाया गया है। इस बिल से किसानों को काफी नुकसान होगा। किसान ठगे जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने जनता की मेहनत को लूटने का काम किया है। भाजपा ने चुनाव से पहले जनता को जो सपने दिखाए थे, उन सपनों को लेकर छलने का काम किया है। भाजपा ने आम लोगों को सिर्फ चुनाव जीतने के लिए झूठे सपने दिखाने का काम किया था।आज फिर रासायनिक खादों के मूल्य बढ़ाकर किसानों को धोखा देने का काम किया गया है। जैन ने किसानों के साथ मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे इस भद्दे मजाक और धोखाधड़ी का विरोध करते हुए रासायनिक खादों के मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *