प्रांतीय वॉच

18 से 44 वर्ष के लोगों को लग रहा है टीका, टीकाकरण के लिए युवाओं में देखा जा रहा है उत्साह

Share this
  • 29 वर्षीय मृत्युंजय ने लगाया टीका, कहा-वैक्सीन सुरक्षित, अपनी बारी आने पर जरूर लगवायें

आफताब आलम/बलरामपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के सभी लोगों का कोरोना टीकाकरण पुनः प्रांरभ हो गया है। टीकाकरण सत्र प्रारंभ होते ही युवाओं में कोविड-19 का टीका लगवाने में गजब का उत्साह है। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण के लिए पर्याप्त केन्द्र बनाये गये हैं। जिला चिकित्सालय सहित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में 18 से 44 वर्ष के उम्र के लोगों को टीका लगाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इन स्वास्थ्य केन्द्रों में बड़ी संख्या में युवा टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं, जिला चिकित्सालय में टीका लगवाने पहुंचे विकासखण्ड बलरामपुर के सरनाडीह के रहने वाले 29 वर्षीय मृत्युंजय सिंह ने बताया कि वे वैक्सीन लगवाने की प्रतीक्षा में थे, जैसे ही वैक्सीनेशन के लिए पात्र हुए उन्होंने तत्काल अपना स्लाॅट बुक किया। आज उन्होंने को-वैक्सीन का पहला डोज लगया है। मृत्युंजय ने बताया कि वे कुछ दिन पूर्व मुम्बई से लौटे और शासन द्वारा सुरक्षा मानकों के  साथ निर्धारित समयावधि व नियमों के पालन उपरांत आज वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है, लोग अनावश्यक रूप से डर या भय का माहौल न बनाये। यह कठिन समय है निश्चित रूप से कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करने और वैक्सीन लगाने से कोरोना से बचाव संभव हो पायेगा। प्रशासन द्वारा भी लगातार लोगों से बिना डर भय के कोरोना का टीका लगवाने की अपील की जा रही है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अंत्योदय, बीपीएल एवं एपीएल परिवारों के 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1 हजार 734 हितग्राहियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *