प्रांतीय वॉच

जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय ने लगवाई वैक्सीन,लोगों से भी की अपील

Share this

पुलस्त शर्मा/मैनपुर :  जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय नेताम ने आज ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई और आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में कोविड की वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रदेश का स्वास्थ्य अमला हमारे उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है।कोविड कि इस संक्रमण काल में वैक्सीन हमारी हमारी सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रही है। जिन स्थानों पर टीकाकरण हो चुका है वहां अच्छे परिणाम देखने को मिल रही है लेकिन हमारे क्षेत्र में जो भ्रांतियां फैली हुई है उन भ्रांतियों को दरकिनार कर हमें अपनी स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से टीकाकरण की अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *