- किसानों ने माना गरियाबंद जिलाधीश नीलेश क्षीरसागर का आभार
यामिनी चंद्राकर/छुरा : गरियाबंद जिले में लाकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए जिला प्रशासन द्वारा लाकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दी गई है। लाकडाउन में पेट्रोल पम्पो के लिये गाइडलाइन के नियम को यथावत रखते हुए किसानों को धान कटाई की समस्याओ को देखते हुए कलेक्टर महोदय द्वारा जिले में संचालित पेट्रोल पंप संचालको को हार्वेस्टर और टैक्टर को डीजल प्रदाय करने की अनुमति प्रदान की गई है किसानी कार्य के लिए डीजल प्रदाय करने के आदेश जारी करने के लिए क्षेत्र के किसानों ने गरियाबंद कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर का आभार व्यक्त किया है क्षेत्र के किसानों ने कहा कि लाकडाउन में डीजल नही मिलने के चलते उन्हें अपने पककर तैयार हो चुके धान की फसल कटाई के लिये हार्वेस्टर नही मिल रहा था लेकिन आज जिला प्रशासन द्वारा जारी नए आदेश में कृषि कार्य के लिए हार्वेस्टर व ट्रैक्टर को पेट्रोल पम्पो से डीजल प्रदाय करने का आदेश मिलते ही किसानों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई है पेट्रोल पंप से डीजल मिलते ही क्षेत्र के किसान जोर शोर से धान की कटाई मे जुट गए है। उल्लेखनीय है की किसानों की समस्या को हमने अपने समाचार पत्र में शिर्षक किसानों की रवि फसल धान पककर तैयार कटाई के लिए डीजल नही मिलने से किसान परेसान, समाचार के माध्यम से किसानों की समस्या को जिला प्रशासन तक प्रमुखता से पहुचाया था। समाचार प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन गरियाबंद कलेक्टर महोदय नीलेश क्षीरसागर ने किसानों की समस्या को देखते हुए अपने जारी किए गए आदेश में जिले के पेट्रोल पम्पो से कृषि कार्य के लिए हार्वेस्टर व ट्रैक्टर को डीजल प्रदाय करने की अनुमति दी है। कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर द्वारा कृषि कार्य के लिए डीजल देने सम्बंधी आदेश जारी होने के बाद क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है क्षेत्र के किसानो ने जिले के कलेक्टर का आभार माना है।वही डीजल के लिए किसानों अनुमति मिलते ही क्षेत्र में धान कटाई का कार्य में तेजी देखी जा रही है ग्रामीणों द्वारा हार्वेस्टर लगाकर अपने धान को कटवाने में लग गए है।क्षेत्र के किसानों का कहना है कि कलेक्टर महोदय द्वारा धान कटाई के लिए डीजल देने की अनुमति मिलने से किसानो को होने वाली एक बड़े नुकसान से बच गए।