किरीट ठक्कर/गरियाबंद। जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुल्हाड़ी घाट की रहने वाली कांग्रेस की पोस्टर लेडी बल्दी बाई के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्वीटर एकाउंट पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि यह दुखद समाचार आपके साथ साझा करना पड़ रहा है कि कोरोना को हराकर स्वास्थ्य हुई 92 वर्षीय बल्दीबाई जी का आज सुबह हृदयाघात के कारण निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। विदित हो कि विगत 25 अप्रैल बल्दीबाई की एंटीजन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी , जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया था। मेकाहारा रायपुर से 10 दिनों के उपचार के बाद कल ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। किंतु आज सुबह हृदयाघात की वजह से उनका निधन हो गया।
बल्दीबाई के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया
