(बिलासपुर ब्यूरो) मनोज शर्मा | छत्तीसगढ़ विधनसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक , वरिष्ठ भाजपा नेता बद्री धर दीवान आज शाम दिनांक 4 मई 2021 को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया | बद्रीधर दीवान कुल 4 बार विधायक रहे प्रथम बार मध्यप्रदेश में 1990 – 92 विधायक एवं राज्य परिवहन निगम के उपाध्यक्ष रहे | छत्तीसगढ़ बनने के बाद वे तीन बार विधायक चुने गए छत्तीसगढ़ में दो बार विधानसभा उपाध्यक्ष रहे 2004 – 2009 तक एवं 2013 – 2018 तक रहेे | वे 2009 – 2013 तक CSIDC के चेयरमैन भी रहे | श्री दीवान मृदुभाषी एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे। उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति हैै | उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने शोक व्यक्त किया एवं प्रदेश में शोक का लहर | वह आपातकाल के दौरान 19 माह तक जेल में बंद थे | वे जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे |वे भाजपा कई वर्षों तक जिलाअध्यक्ष भी रहे |
- ← शान्ति नगर निवासी केशव झाड़ी के निवास में आयोजित विवाह कार्यक्रम मे 100 से अधिक व्यक्ति पाए जाने पर केशव झाड़ी से दस हजार रुपए जुर्माना सहित टेंट सामाग्री जप्त किया गया
- छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स का दर्जा आख़िर कब , अमित गौतम पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए अलग वैक्सीनेशन केंद्र बने , कोरोना संक्रमण से मृत पत्रकारों के आश्रित को 5 लाख की सहायता दे सरकार →