महेन्द सिंह/पांडुका/नवापारा/ राजिम/रायपुर : कोरोना रूपी वैश्विक महामारी ने ऐसा तांडव किया है कि घर के घर सूने हो रहे हैं और पिछली कई शताब्दियों के महामारी की याद दिला दी है और क्या यह संयोग ही कहा जाएगा सन 1720 सन 1820 सन 1920 और अब सन 2020 का कोरोना इतिहास और वर्तमान अपने को दोहरा रहे हैं। और सभी शताब्दी में महामारी ही फैली थी अदृश्य शत्रु के रूप में। स्वयं की बेहद सावधानी, बेहद मजबूत इच्छा शक्ति शारीरिक व्यायाम या मेहनत ही सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन है। इस करोना काल में कुछ ऐसे मार्मिक प्रसंग भी सामने आते हैं कि दिल रोता है, ऐसा ही दिल को छूने वाला प्रसंग छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम महामाया मंदिर के पास रहने वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी दुर्गा प्रसाद सोनी उम्र लगभग 54 वर्ष और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती झनक सोनी लगभग 47वर्षका है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में श्रीमती सोनी कोरोना पॉजिटिव हुई इनको इनके पति देव और परिवार वाले तत्काल रायपुर ले जाकर कमला वुमन अस्पताल में भर्ती किया गया । बेहद धार्मिक मृदु स्वभाव और परिवार के प्रति समर्पित धर्मपत्नी की बीमारी से श्री सोनी बहुत व्यथित हो गए। पत्नी की हालत में सब कुछ दाव पर लगाने के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो वे भी टूट गए और उन्हेंभी करोना ने दबोच लिया और उनका इलाज शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर के कोविड-19 सेंटर में शुरू हुआ ।बीच में सीजी वाच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर से व्यथित स्वर में फोन द्वारा कहा, लगता है दोनों का बुलावा आ गया है हमने अपनी पूरी पारिवारिक जिम्मेदारी कठोर परिश्रम और तमाम तकलीफों को झेलते हुए पूरी कर दी है, उन्हें समझाया जाने पर भरे गले से कहा आप हमारे लिए ईश्वर से प्रार्थना करिए बस। फिर कई बार फोन लगाने पर बात नहीं हो पाई दिनांक 30 अप्रैल को उनके इकलौते सुपुत्र लिलेश सोनी का फोन आया मम्मी और पापा का 20 अप्रैल को एक साथ निधन हो गया। भीषण कोरोना काल में ऐसे बहुत सारे मार्मिक प्रसंग सामने आ रहे हैं, सबको सीजी वाच परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि और ईश्वर से प्रार्थना,, प्रभु इस भयंकर संकट से भारत सहित पूरे विश्व परिदृश्य को जितना जल्दी हो सके मुक्ति दिलाइये।
जनम जनम का साथ है…..एक बेहद मार्मिक प्रसंग सोनी दंपत्ति का…..साथ ही गए अनंत आकाश की ओर….

