प्रांतीय वॉच

नारायणपुर जिले में वैवाहिक कार्यक्रमों की हो रही लगातार जांच, उल्लंघन करने वालों पर की जा रही है कार्यवाही 

Share this
नरसिंग मंडावी/नारायणपुर : कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार पूरे नारायणपुर जिले में प्रशासन द्वारा लॉकडाउन का पालन करवाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत जारी निर्देशों के प्रति प्रशासन खूब सतर्क है। एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल  द्वारा जिले में हो रहे सामाजिक कार्यक्रमो में छापेमारी कार्यवाही की गई। एस डी एम श्री दिनेश कुमार नाग ने बताया की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बिंजली में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में छापेमारी की कार्यवाही की गयी। जिसमें लगभग 150-200 लोग शामिल हुए थे, जिन पर चालानी कार्यवाही करते हुए विवाह आयोजित करने वाले व्यक्ति पर 25 हजार का जुर्माना किया गया। एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही नियमित जारी रहेगी।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *