रवि सेन/बागबाहरा : बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजो को देखते हुए खल्लारी विधायक की पहल पर पोस्ट मेट्रिक कन्या हॉस्टल को कोविड सेंटर बनाया गया । प्रशासन की पहल एवं दानदाताओं के सहयोग से इस कोविड हॉस्पिटल को 17 अप्रैल 2021 को शुरू किया गया जिसमें पहले ही दिन 5 मरीजो की भर्ती ली गई । लगातार इस कोविड हॉस्पिटल में मरीजो की संख्या बढ़ती गई साथ ही ठीक होने वाले मरीज भी हॉस्पिटल से ठीक होकर अपने घर लौटते गए है । बतादे की अब तक इस कोविड सेंटर में 26 मरीजो को भर्ती किया गया था जिसमे 14 मरीज डिसचार्ज होकर अपने घर सकुशल लौट गए है ।
लोगो को ठीक करने इनकी टीम है मुस्तैद
कोविड 19 की अब की भयावह स्थिति में भी बागबाहरा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा काफी मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है एवं मरीजो को हर सम्भव प्रयास कर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है । इन टीमो में चिकित्सा अधिकारी के रूप में डॉ. रेवेंद्र साहू , डॉ योगांक चन्द्राकर , डॉ. प्रदीप चन्द्राकर , आशुतोष बंजारे , संकेत चन्द्राकर । नर्सिंग स्टाफ में दीपमाला दिवाकर , कृष्णा सिन्हा , किरण साहू , रामेश्वरी चक्रधारी , देविका साहू , श्रद्धा आहवानी , कीर्ति बान सहित कामेश्वर राव , नरेंद्र दीवान , डगेश सागर , संदेव पटेल एवं शंकर यादव तैनात है ।
इन दान दाताओं का मिला सहयोग
कोविड महामारी के इस भयंकर आपदा में बागबाहरा के दानदाताओं ने खुले हाथों से दान देकर इस कोविड सेंटर को संचालित करने में सहायता प्रदान किया जिसमें आक्सीजन सिलेंडर देने वालो में संतोष अग्रवाल 2 नग , गिरीश पटेल , अशोक चन्द्राकर , कुसुम 1 नग , प्रिंस चावला 1 नग , बोलबम सेवा सामिति 1 नग , जगदीश पुजारा 1 नग , भेखलाल , चम्पक पटेल ,श्याम लाल , खाटू श्याम परिवार 1 नग , मुस्लिम जमात 2 नग , विश्वनाथ पाणिग्रही 1 नग , अग्रवाल समाज 10 नग , मणाधर राइसमिल 2 नग , सिख समाज 4 नग , जैन समाज 4 नग , अमोल सारडा 1 नग , गुप्तदान 1 नग , मेमन पोल्ट्री 1 नग , राजेश , जिनेश ,नरेश 1 नग , मेघु राजु चन्द्राकर 1 नग , दिलीप राइसमिल 1 नग , साधना सोनी 1 नग आक्सीजन सिलेंडर दिए । राजा सलूजा , अरिहंत जैन पीयूष 2 नग इंडक्शन चूल्हा , चक्रधारी किराना स्टोर , अशोक अग्रवाल, साहू समाज , चन्द्राकर कुर्मी समाज , चंडी माता मंदिर घुचापाली सामिति , अनुसूचित जाति जनजाति शासकीय सेवक संघ एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के विशेष सहयोग से कोविड सेंटर की व्यवस्था काफी बेहतर हो गई है वही इस पूरे सेंटर में भर्ती मरीजों एवं होम आइसोलेशन में रह रहे उन लोगो को जिनके घर खाना बनाने वाला कोई न हो ऐसे लोगो को बागबाहरा राइसमिल एसोसिएशन एवं सिख समुदाय के लोगो द्वारा 2 टाइम नाश्ता एवं 2 खाना देने का प्रबंध किया गया है ।

