तापस सन्याल/भिलाई। आज कांग्रेस ने भिलाई में अनोखा प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष तुलसी साहू के साथ कांग्रेसियों ने भाजपाइयों के घर जाकर गुलाब भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, भाजपा नेता पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, वैशाली नगर विधानसभा विधायक विद्यारतन भसीन के निवास जाकर गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें उनके नेता नरेंद्र मोदी द्वारा देश में विपरीत स्थिति होने पर भी व्यापार करने हेतु लानत मलामत के रूप में एक फूल देकर ज्ञापित किया गया।
कांग्रेस ने भिलाई में किया अनोखा प्रदर्शन : जिला कांग्रेस भिलाई अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक को लाल गुलाब दिया
