प्रांतीय वॉच

नगरपंचायत दोरनापाल में मास्क नहीं लगाने पर 830 लोगो पर हुई कार्यवाही

Share this
  • 1 लाख 47 हजार 120 रुपए वसूला गया जुर्माना
बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : सुकमा जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम तत्परता से कार्य कर रही हैं। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार एवं एसपी श्री के एल ध्रुव के मार्गदर्शन में 01 मई तक जिले में प्रभावशाली लॉकडाउन को सफल बनाने में समस्त अधिकारी कर्मचारी अपने दायित्व निभा रहे है।
नगर पंचायत दोरनापाल में नियुक्त नोडल अधिकारी श्री अतुल परिहार जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की अधिकारी कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा लोगों को कोविड नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। नगर पंचायत दोरनापाल में 07 मार्च 2021 से अब तक घर से बाहर मास्क नहीं पहनने और कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 830 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है। इन व्यक्तियों से शासन द्वारा जारी कोविड नियमों के उल्लंघन करने के परिणामस्वरूप 1 लाख 47 हजार 120 रुपए अर्थदंड वसूला गया।
जिले में पुलिस विभाग, राजस्व एवं जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर सतत तौर पर कार्यवाही की जा रही है। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक है की शासन प्रशासन द्वारा जारी नियमों का कड़ाई से पालन करे, लॉकडाउन में घर से बाहर ना निकले, घर से बाहर जाने पर हमेशा मास्क पहने, सार्वजनिक स्थानों पर फिजिकल दूरी का पालन करे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *