प्रांतीय वॉच

प्रशासन को सौंपी सात वेंटीलेटर मशीन, कोविड मरीजों को मिलेगी मदद निको जायसवाल कंपनी ने की मदद

Share this
  • सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया । सभी सुखी होवे, सभी रोग मुक्त रहें..!!
अक्कू रिजवी/कांकेर : ” सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया ” सभी सुखी होवे, सभी रोग मुक्त रहें ” इसी कड़ी मे मेसर्स जायसवाल *** निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड*** ने अपना सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए कोरोना महामारी से पीडित मरीजों के उपचार हेतु उत्तर बस्तर कांकेर जिला प्रशासन के आव्हान पर कोविड केयर अस्पताल के लिए वेन्टीलेटर, आक्सीजन सिलेण्डर इत्यादि की मदद दी गई है। इसी तारतम्य में जायसवाल निको इन्डस्ट्रीज लिमिटेड द्धारा आज शुक्रवार को 05 वेन्टीलेटर कलेक्टर माननिय श्री चंदन कुमार को सौंपा गया। पिछले सप्ताह कंपनी ने 45 आक्सीजन सिलेन्डर जिला प्रशासन को दिया था । साथ ही उक्त खाली ऑक्सीजन सिलेण्डर को निःशुल्क रिफलिंग का भी भरोसा दिलाया है । इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमन्त ध्रुव , जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी डाॅ.संजय कन्नौजे तथा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल.उईके एवं खनिज अधिकारी प्रमोद नायक भी उपस्थित थे एवं निको कंपनी के तरफ से श्री टी प्रसन्नकुमार, श्री आकाश सिन्हा एवं श्री एस के मिश्रा उपस्थित थे। जिला प्रशासन द्वारा निको ग्रुप के मैनेजमेंट को इस संकट के घड़ी मे सहयोग देने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया। जायसवाल निको कंपनी इस समय अपने रायपुर स्थित स्टील संयंत्र से लगातार राज्य शासन को आक्सीजन की जरूरत के आधार पर आपूर्ति कर रही है।  कंपनी पिछले 4 साल से लगातार घाटा कर रही है उसके बावजूद इस घोर संकट के समय मानवता की सेवा में अग्रणी होना काबिले तारीफ है
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *