प्रांतीय वॉच

राजधानीवासियों के लिए राहत की खबर : खुलेंगी थोक की दुकानें, रात 11 से सुबह 4 बजे तक की होगी अनुमति, फुटकर विक्रेताओं को मिलेगा सामान

Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर में 5 मई तक लाकडाउन बढ़ा दिया गया है लेकिन, राहत की बात यह है कि इस दौरान प्रशासन ने थोक दुकान खोलने की अनुमति दी है। रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक थोक सामाग्री फुटकर विक्रेताओं को मिलेगी, यह सामाग्री केवल फुटकर विक्रेताओं को ही दी जाएगी और किसी को नहीं। किराना, सब्ज़ी और फल की थोक दुकानें खुलेंगी। इस निर्णय से व्यापारियों के अलावा जनता को भी राहत मिली है।

बता दें राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 6 जिलों में अभी तक लाकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है, सूरजपुर, जशपुर, कांकेर, कोरबा, बेमेतरा, धमतरी में लाकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन सभी जगहों पर जरूरी सेवाओं को छूट दी जा रही है, कुछ जगहों पर निर्धारित अवधि में सब्जी, फल और किराना सामान बेचने की अनुमति दी गई है।

इधर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी में राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भी सीएम भूपेश बघेल को सुझाव दिया है और राज्यपाल ने ये भी कहा है कि लोगों को आवश्यक चीजें मुहैया कराने की भी व्यवस्था की जाए। रायपुर के लिए दुकान खोलने और छूट की विस्तृत जानकारी देते हुए अभी कुछ ही देर में प्रशासन द्वारा नई गाइडलाइन जारी की जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *