प्रांतीय वॉच

कोविड-19 जैसे वैश्विक भयावह महामारी के दौर में भी जनसेवा में तत्पर हैं लक्ष्मी साहू 

Share this
यामिनी चंद्राकर/छुरा : कोविड19 के दूसरे लहर से पूरा विश्व में भयावह की स्थिति है, जिसमें भारत और हमारा छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं है। कोरोना पीड़ितों के लिए  अस्पताल में बिस्तर, आक्सीजन, और इंजेक्शन की कमियां आ रही हैं। सरकारी और निजी अस्पताल में भगदड़ मची हुई है। ऐसे स्थिति में भी जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, समाजसेवी श्रीमती लक्ष्मी साहू ,क्षेत्र की जनता से निरन्तर सम्पर्क कर उनके इस विपत्ति में साथ खड़ी हुई नजर आ रही हैं और कोविड मरीजों को कोविड हॉस्पिटल भर्ती कराने से लेकर समुचित इलाज व्यवस्था करवा रही हैं। श्रीमती साहू ने क्षेत्र की जनता को अपने कर्मभूमि मानकर, निरन्तर,कोरोना मरीज और उनके परिवार वालों से मिलकर उचित इलाज मुहैय्या करा रही हैं।जिला अस्पताल गरियाबंद हो राजधानी रायपुर में ऑक्सीजन, इंजेक्शन और बेड उपलब्ध कराने व आर्थिक सहायता के साथ सभी स्तर में 24 घण्टे  प्रयास कर रही है। उनके इस प्रयास से क्षेत्र की जनता में अपने दुःख, सुख के बाटने वाली जनप्रतिनिधि मिलने से राहत और सहयोग की आस बंधी है। श्रीमती लक्ष्मी साहू से इस विकराल महामारी के समय में भी अपनी जान की चिंता ना कर निरन्तर जनसेवा करने के विषय मे पूछने पर बहुत ही सहजता से कहती हैं कि, मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही है।मैं सरपंच, जनपद सदस्य, और जिला पंचायत सदस्य नही थी ,तब भी जरूरतमन्दो की मदद करती रही हूं, बचपन से लेकर ससुराल तक सेवाभाव का संस्कार मिला है,जिसे मैंने वही संस्कार अपने बच्चों के परवरिश में दिया ,और जब मुझे क्षेत्र की जनता ने एक विश्वास के साथ मुझे जनप्रतिनिधि चुना है तो मैं भी उनके दुःख सुख में सहभागी बनकर परिवार के सदस्य के रूप में सेवा करने का मौका मिला है, जिन्हें ईमानदारी से निभाने की कोशिश कर रही हूं। श्रीमती लक्ष्मी साहू के इस पहल को क्षेत्र की जनता बहुत ही सरहाना कर रहे हैं।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *