प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1 लाख 11 हजार रूपये का किया दान

Share this
नरसिंग मंडावी/नारायणपुर : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के पूरे प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारो, बेसहारा, निःशक्त व असहाय लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर के विधायक श्री चन्दन कश्यप ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 01 लाख 11 हजार का चेक कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू को आज प्रदान किया। विधायक श्री कश्यप ने जिले केे आर्थिक रूप से सक्षम लोगों, समाज सेवी वर्ग एवं व्यापारिक संगठनों तथा शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों से अपील किया है कि कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारों एवं असहाय लोगों की मदद के इस पुण्य कार्य में मुख्यमंत्री सहायता कोष में अधिक से अधिक दान करें।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *