प्रांतीय वॉच

70 वर्षीय गंगी और 57 वर्षीय हिड़मे ने लगवाया कोरोना का पहला टीका

Share this
  • अंदरुनी ग्रामों में शिविर के माध्यम से किया जा रहा टीकाकरण
बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरे देश एवं प्रदेश सहित जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। टीकाकरण के प्रति जिले के दूरस्थ अंचलों के लोगों में भी उत्साह है। सुकमा जिले के ग्राम पंचायतों में स्वास्थ अमलों के लगातार प्रचार-प्रसार से प्रोत्साहित होकर काफी संख्या में ग्रामीण आगे आकर टीकाकरण अभियान में भाग ले रहे हैं।
गत दिवस फुलबगड़ी में टीकाकरण शिविर आयोजित की गई जहा ं70 वर्षीय श्रीमती गंगी ने भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड टीका का पहला डोज लगवाया। उन्होंने बड़े उत्साह से खुद टीकाकरण करवाया और गांव की अन्य महिला मित्रों को भी प्रोत्साहित किया। पहले उन्हें टीकाकरण करवाने में घबराहट हो रही थी किन्तु स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीकाकरण का लाभ बताने के बाद उनमें हिम्मत आई। टीकाकरण से संक्रमण का खतरा कम हो जाने की बात जानकर गंगी तुरंत ही तैयार हो गई। उन्होंने अपनी महिला मित्र श्रीमती हिड़में को भी टीका लगवाने के लिए हौसला बढ़ाया। 57 वर्षीय हिड़में ने भी बढ़ चढ़कर कोरोना का टीका लगवाया। दोनों महिलाओं ने कहा कि टीका लगाकर वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्हें कोविड टीका के दूसरे डोज लगने का इंतजार है, जिससे वे कोरोना संक्रमण के प्रति खुद को और अपने परिवार जनों को सुरक्षित कर सकें।
ग्राम पंचायत फुलबगड़ी संवेदनशील क्षेत्र में आता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों का टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक फुलबगड़ी के 45 की उम्र से अधिक के 252 ग्रामीणों को पहला डोज एवं 17 लोगों को कोविड टीका का दोनों डोज लगाया जा चुका है। ज्ञात हो कि वर्तमान समय में कोविड-19 के बढ़ते प्रकरणों की संख्या को देखते हुए कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री नूतन कुमार कंवर के मार्गदर्शन में जिले में लगातार टीकाकरण किया जा रहा है तथा इसके लिए लोगों को जागरूक करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिलावासियों से पुनः अपील की है कि कही- वैक्सिनेशन कराकर स्वयं को तथा परिवार को सुरक्षित रखें, कोविड के संक्रमण से बचने में टीकाकरण बहुत मददगार है इसलिए बिना डर और झिझक के आवश्यक रूप से टीका लगवाएं।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *