प्रांतीय वॉच

माओवादी अभियान के दौरान विस्फोटक और बैनर सहित 1 माओवादी गिरफ्तार 

Share this
  • थाना उसूर, एसटीएफ और केरिपु 229,196 की संयुक्त कार्यवाही 
समैया पागे/बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना उसूर से जिला बल एवं केरिपु 229, 196 की संयुक्त टीम अभियान पर नडपल्ली, टेकमेटला की ओर रवाना हुये थे । अभियान के दौरान टेकमेटला और गलगम के मध्य जगल से एक संदिग्ध  व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिससे धेराबंदी कर पकड़ा गया । पुछताछ पर अपना नाम माड़वी शंकर पिता माड़वी हड़मा उम्र 44 वर्ष साकिन चेरला लक्ष्मी कालोनी जिला खम्मम तेलंगाना राज्य* का होना बताया । पकड़े गये संदिग्ध के कब्जे से पीले रंग का सल्फर पावडर, काले रंग का एंटीमोनी सल्फाईट, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर एवं नक्सली बैनर पोस्टर बरामद किया गया‌ । प्रकरण में थाना उसूर में अपराध पंजीबद्ध का विवेचना में लिया गया एवं पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायालय बीजापुर पेश किया गया । थाना जांगला से दिनांक   23.4.2021 को जिला बल एवं केरिपु 222 का संयुक्त बल डीवीसी कमलू पोटाम भैरमगढ़ एरिया कमेटी एवं अन्य 20-25 के जैगुर के आसपास होने की सूचना पर रवाना हुये थे । अभियान के दौरान जैगुर इन्द्रावती नदी के किनारे एरिया का सर्च एवं कार्डन करने पर माओवादियों के बेस कैम्प से विस्फोटक बनाने की सामग्री बरामद किया गया । 01 काले झिल्ली में 01 किग्रा स्लेटी बारूद, सफेद झिल्ली में 1 किग्रा भुरा बारूद, 1-1 मीटर का 03 नग कार्डेक्स वायर, गठान लगा हुआ, बिजली का तार 03 मीटर बरामद किया गया ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *