पुलस्त शर्मा/मैनपुर : तहसील मुख्यालय व ग्राम पंचायत मैनपुर मंें आज शुक्रवार को ग्रामीणो द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ग्राम के प्रमुख देव ठाकुरदेव जात्रा पुजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठाकुरदेव पूजा कार्यक्रम में प्रमुख जन मास्क लगाकर शोसल डिस्टेसिंग के साथ बारी बारी से शामिल हुए और ठाकुर देव से कोरोना महामारी को दूर करने विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान जांत्रा में प्रमुख रूप से सरपंच बलेदव राज ठाकुर, किसन मरकाम, दिलवर पटेल, पवन पटेल, थानू पटेल, रामकृष्ण धु्रव, चिंतराम कश्यप, जगमोहन कश्यप, विष्णु मानिकपुरी, कांती पटेल, डोमार पटेल, ऐश कुमार कश्यप, कमलेश कश्यप, गुमान यादव उपस्थित रहे। सरपंच बलदेव राज ठाकुर ने बताया कि ग्राम प्रमुख देव ठाकुर देव का आज जांत्रा संपन्न हुआ है कोरोना व लाॅकडाउन को देखते इस बार भीड़ नही किया गया था व ठाकुर देव से कोरोना महामारी को दूर करने आशीर्वाद मांगा गया है एवं आज से खेती किसानी का कार्य प्रारंभ हो जायेगी।
मैनपुर में ठाकुर देव जात्रा कार्यक्रम संपन्न, महामारी दूर करने मांगा आशीर्वाद

