समैया पागे/ बीजापुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना ने लिया विकराल रूप अस्पतालों में उचित व्यवस्थाये न होने को लेकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपा जिला इकाई बीजापुर द्वारा समस्त भाजपा पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण द्वारा अपने अपने घरों में धरने में बैठकर विरोध प्रदर्शन करेगे। कोरोना पीड़ित मरीजों को अस्पताल में न बिस्तर उपलब्ध हो पा रहा है न ही इलाज हेतु पर्याप्त दवाई न ऑक्सीजन इन सब मुद्दों को लेकर कल कोविड नियमो का पालन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमुख पदाधिकारियों के साथ देंगे कार्यालय में धरना । और जिले में एवं जिले के सभी मण्डलों में कार्यकर्ता अपने अपने घरों में धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से कोरोना पीड़ित मरीजों की उचित इलाज व पर्याप्त ऑक्सीजन एवं बिस्तरों की शीघ्र व्यवस्था करने की करेंगे मांग।
अस्पतालों में उचित व्यवस्थाये न होने से मरीज परेशान, भाजपा करेगी कल विरोध प्रदर्शन : मुदलियार

