शुभम श्रीवास/रतनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में टेस्ट के दौरान संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है आज फिर 127 लोगों ने टेस्ट कराया जिनमें 54 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है पॉजिटिव मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया जाता है यहां पर बेड खाली ना होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऑक्सीजन वेंटिलेटर की भी काफी दिक्कतें हो हो रही है इन सभी को ध्यान में रखते हुए मां महामाया ट्रस्ट रतनपुर के द्वारा लखनी देवी परिसर में 30 बिस्तरों का covid सेंटर बनाने पर सहमति प्रदान की गई है जिसके लिए कलेक्टर व एसडीएम को प्रस्ताव भेजा गया है वही महामाया ट्रस्ट के द्वारा भवन पलंग ऑक्सीजन वेंटिलेटर भोजन की व्यवस्था करेगी वही मा महामाया ट्रस्ट के द्वारा उठाए गए इस प्रशंसनीय कदम की काफी चर्चा हो रही है निश्चित तौर पर लखनी देवी में कोविड सेंटर बनाए जाने पर रतनपुर व आसपास के ग्रामीण लोगों को काफी लाभ मिलेगा फिलहाल मामला विचाराधीन है वहीं ट्रस्ट ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही रतनपुर में कोवीड सेंटर की स्थापना हो जाएगी
रतनपुर लखनी देवी में 30 बिस्तरों का covid सेंटर बनाने मा महामाया ट्रस्ट ने प्रशासन को भेजा प्रस्ताव

