- सेवा निवृत्त प्रधान पाठक व बीएमओ के ससुर सहित 5 की मृत्यु
(वॉच ब्यूरो)/ खैरागढ़ : गुरूवार को कोरोना संक्रमण से अंचल में फिर पांच लोगों की अकाल जान चली गई. कोरोना की चपेट में आये मृतकों में टिकरापारा निवासी सेवा निवृत्त प्रधान पाठक व बीएमओ के सुसर सहित एक 32 वर्षीय युवक व 50 की आयु पार कर चुके दो बुजुर्ग शामिल हैं. जानकारी अनुसार गुरूवार को अंचल के 5 लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई है जिसमें दो लोग नगर से व दोग्रामीण क्षेत्र व एक अन्य प्रदेश के हैं. खैरागढ़ नगर से टिकरापारा निवासी 70 वर्षीय सेवा निवृत्त प्रधान पाठक मोबिन खान 18 अप्रैल को पॉजिटिव आये थे और होम आइसोलेशन में ही उनका उपचार चल रहा था, 21 अप्रैल की रात्रि तकरीबन 9.30 बजे सांस लेने में तकलीफ के कारण उनका इंतकाल हो गया वहीं मूल रूप से महाराष्ट्र के गोंदिया जिला के रहने वाले 59 वर्षीय दिलीप चौधरी का भिलाई के स्पर्श अस्पताल में अकास्मिक निधन हो गया वे 17 अप्रैल को सिविल अस्पताल में एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आये थे. दिवंगत श्री चौधरी नगर में सेवारत आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सिका डॉ.खुशबू बिसेन के पिता व सिविल अस्पताल में पदस्थ बीएमओ डॉ.विवेक बिसेन के ससुर थे वहीं किल् लापारा निवासी 55 वर्षीय जगदीश जो 13 अप्रैल को पॉजिटिव आये थे और घर पर ही उपचाररत थे जिनकी गुरूवार को मौत हो गई साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से ग्राम चिंगली निवासी 58 वर्षीय डुला उर्फ विमला बाई लोधी जो 12 अप्रैल को पॉजिटिव आयी थी और होम आइसोलेशन में थी गुरूवार को उनकी भी मृत्यु हो गई वहीं ग्राम सिंगारघाट निवासी गौतम निषाद की भी महज 32 वर्ष की आयु में कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई बीते 17 अप्रैल को आगजनी की घटना के कारण गौतम व उसकी पत्नि चमेली बाई को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था, पीडि़त व उसकी पत्नि आग में झुलस गये थे जिसमें बुरी तरह आगजनी का शिकार होने के कारण चमेली की दूसरे दिन मेकाहारा में मौत हो गई थी वहीं उपचार के दौरान ही गौतम निषाद सिविल अस्पताल में कोविड पॉजिटिव आया था और होम आइसोलेशन में उपचाररत था और गुरूवार की सुबह उसने दुनियां से विदाई ले ली. दु:खद की निषाद दंपत्ति की मौत के बाद उसके दोनों बच् चें यतीम हो गये हैं.
गुरूवार को सलोनी जेल में रिकार्ड 48 लोगों सहित 117 पॉजिटिव
शहर से 22 तथा ग्रामीण क्षेत्र से 95 लोग संक्रमित
अंचल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने सलोनी जेल में भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है, दो दिन पहले ही यहां 7 कैदी संक्रमित मिले थे और गुरूवार को सलोनी जेल से रिकार्ड 48 लोगों सहित अंचल से कुल 117 लोग संक्रमित मिले हैं जिसमें शहर से 22 तथा ग्रामीण क्षेत्र से 95 लोग पॉजिटिव हुये हैं. गुरूवार को नगर के पिपरिया, रश्मि देवी नगर, अमलीपारा, राजफेमली, बरेठपारा, सिविल लाईन, दाऊचौरा, सिविल लाईन व गायत्री नगर सहित इंदिरा कला विश्वविद्यालय के कैम्पस 02 से संक्रमित मिले हैं. इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बाजार अतरिया, सिंगारघाट, पांडादाह, सलोनी, गेेंड्रा, संडी, गर्रापार, चिचोला, खमतराई, सोनभ_ा, कुसियारी, टेकापार कला, सलिहा, जुरलाकला, बढ़ईटोला, गातापार कला, महरूमकला, ठेलकाडीह, जालबांधा, पवनतरा, इरईकला, पोटिया, बनबोड़, अमलीडीह, छीपा, मुढ़ीपार, सहसपुर, संडी, कांचरी, पांडुका, दिलीपपुर, नवागांव, मुंहडबरी व कुम्ही से संक्रमित मरीज मिले हैं.

