- ऐसे ही अच्छे कार्य के लिए पूर्व में भी चर्चे में थे डॉ अविनाश सिंह
शुभम् श्रीवास/रतनपुर : कोरोना संक्रमण शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से फैल रहा ऐसे में मरीजो को न तो अस्पताल में बिस्तर मिल रही न ही समय पर इलाज ऐसे में कई डाक्टर अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं। ऐसे ही रतनपुर के प्रभारी डा.अविनाश सिंह हैं जिन्हें गुरुवार रात 11 बजे सूचना मिली कि रतनपुर से 10 किलोमीटर दूर नवागांव में एक 65 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की हालत गम्भीर हैं। तो वो तुरंत ही अपने सहयोगी स्टॉफ सूर्यकांत रजक के साथ अपनी निजी कार में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर नवागांव पहुँच गए जांच की तो महिला की हालत गम्भीर लगी डॉ अविनाश सिंह ने तुरंत कोविड सेंटर कॉल किया जहाँ मरीज के लिए बेड व्यवस्था करते हुवे 108 को फोन किए और एम्बुलेंस बुलाई जिसके बाद महिला को इलाज के लिए बिलासपुर कोविड अस्पताल भेजा।
पूर्व में डॉ अविनाश सिंह अपने ऐसे ही अच्छे काम के लिए चर्चे में थे
जहाँ नगरपालिका सी.एम.ओ के द्वारा वी .आई .पी ट्रीटमेंट की मांग करते हुवे डॉ सिंह से बतमीजी पर उतारू हो गई थी जिनको डॉ सिंह के तरफ से साफ मन करते हुवे अपनी सेवा में सामान्य लोगो को पहली प्राथमिकता बताई गई थी ।

