संतोष ठाकुर/तखतपुर l पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तखतपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब खोरी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए तखतपुर पुलिस ने थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में तखतपुर क्षेत्र के अंतर्गत पिछले दो दिनों में अभियान चलाकर 9 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मुखबिर की सूचना से प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुए ग्राम केकती में प्लाट में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग के डिब्बे में छिपाकर रखे गए 17 लीटर महुआ शराब जिसकी कीमत सत्रह सौ रुपए जप्त किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिनेश खरे पिता स्वर्गीय राम चरण उम्र 38 साल साकिन केकती थाना तखतपुर बताया। शराब रखने के कागजात मांगे जाने पर उसने किसी प्रकार का कोई कागजात नहीं होने की बात कही। तब उसे विधिवत गिरफ्तार कर शराब जप्त करते हुए धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर जेल भेज दिया ।इसी तरह 21 अप्रैल को सेवक अनंत पिता तेतरा अनंत उम्र 21 साल साकिन सोनबंधा के विरुद्ध आपकारी अधिनियम के धारा 34(1) क , अनिल केवट पिता सुखराम उम्र 29 वर्ष साकिन साल्हेकापा के विरुद्ध धारा 36 च, मोहन पिता रामशरण क्षत्री 46 साल साकिन बहुरता के विरुद्ध 34(1)क, रामेश्वर कश्यप पिता कृष्ण कुमार उम्र 33 साल साकिन धोबघट्टी थाना लालपुर मुंगेली के विरुद्ध 34(1) के तहत कार्यवाही की गई है।20 अप्रैल को राजू केवट पिता जुठेल उम्र 35 वर्ष साकिन सूरीघाट निगारबंद के विरुद्ध 36 च, रितेश राजपूत पिता बिहारी उम्र 25 साल साकिन परसकापा के विरुद्ध 36च अनिल राजपूत पिता राधे राजपूत उम्र 26 साल साकिन परसकापा के विरुद्ध धारा 36 च, कोमल धुरी पिता माखन धुरी उम्र 45 साल साकिन पंचबहरा क्षेत्र के विरुद्ध भी 36 च के तहत कार्यवाही की गई है।
अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब खोरी करने वालों के विरुद की गई कार्यवाही

