आफ़ताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में घर में अकेली नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर जबरन बलात्कार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम भैरोपुर थाना शंकरगढ़ में प्रार्थी ने थाना आकर पुलिस को लिखित में सूचना दी कि दिनांक 9.4.2021 को अपनी पत्नी के साथ महुआ बीनने गया था तथा इसके बेटा और बहू ईंट बनाने गए थे,इसकी नाबालिग लड़की उम्र13 वर्ष घर में अकेली थी प्रार्थी जब महुआ बिन कर घर पहुंचा तो इसकी लड़की घर में नहीं थी .
आसपास रिश्तेदार परिवार एवं सहेलियों से पता किया तो कहीं पता नहीं चला कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक60/2021 धारा 363 कायम कर विवेचना में लिया गया था पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शंकरगढ़ उमेश बघेल द्वारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपी एवं अपहृता का पता तलाश किया जा रहा था मुखबिर से मिली सूचना पर दिनांक 19 अप्रैल 2021 को धौरपुर बस स्टैंड जिला सरगुजा से आरोपी के केश्वर पटेल उम्र 20 वर्ष साकिम गांव रघुनाथपुर जिला सरगुजा के कब्जे से पीड़िता को पैदल लाते समय पकड़कर बरामद किया गया बाद में पीड़िता का कथन कराया गया तो बताई की घटना दिनांक को वह घर पर ही थी आरोपी उसके घर आया और उसे शादी का झांसा देकर बोला कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं तुमसे शादी करूंगा कहकर भगा कर बस से अंबिकापुर ले आया और वहां से अपने घर लमगांव जिला सरगुजा में रखा था और शादी करूंगा कह कर लगातार बलात्कार करना बताई है पीड़िता के कथन से प्रकरण में धारा 366 376( 2) भारतीय दंड विधान पोक्सो एक्ट अंतर्गत 4.6 धारा जोड़ी गई है।
केश्वर पटेल को तलब कर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को देखकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश बघेल प्रधान आरक्षक गोपाल राम आरक्षक रूपेश कुमार गुप्ता आरक्षक नरेंद्र कश्यप का प्रमुख योगदान रहा।

