प्रांतीय वॉच

विक्रेता संघ के लिए गए इस निर्णय को बदलने की आवश्यकता…. महामारी के समय में जब लोगों को सबसे ज्यादा दवाओं की जरुरत…. सभी दवा दुकानों को खोला जाना आवश्यक है….!

Share this

संतोष ठाकुर/ तखतपुर : लॉकडाउन एवं महामारी के इस महत्वपूर्ण समय में जब लोगों को सबसे ज्यादा दवाइयों की आवश्यकता है दवा विक्रेता संघ तखतपुर द्वारा भीड़ से बचने के लिए दवा दुकानों को रोटेशन में खोले जाने का निर्णय अप्रत्याशित नजर आ रहा है। प्रशासन के साथ विगत दिनों हुई बैठक में भीड़ से बचने के लिए रोटेशन में दवा दुकानों को खोले जाने का निर्णय दवा विक्रेता संघ तखतपुर द्वारा लिया गया । रोटेशन में दुकानें खोले जाने के निर्णय से नगर में एक दिन में केवल पांच दवा दुकाने खुल रही है। जिससे दुकानों में अत्यधिक भीड़ और लंबी लाइन लग रही है साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता नहीं हो पा रही है । नगर में लगातार कोविड-19 का संक्रमण बढ़ता जा रहा है प्रतिदिन 40 से 50 पॉजिटिव केसेस आ रहे हैं । पॉजिटिव आने के बाद मरीज सीधे दवा दुकानों में जाकर भीड़ में लाइन में लगकर दवा खरीद रहे हैं । जिससे सोशल डिस्टेंसिंग नियमो की अवहेलना हो रही है और संक्रमण बढ़ने का खतरा पैदा हो रहा है । इस तरह का निर्णय पूरे प्रदेश में कही भी नही लिया गया है कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत भी दवा दुकानों को अत्यावश्यक सेवा मानते निश्चित समय तक खोले जाने का आदेश दिया गया है। अतः विक्रेता संघ के लिए गए इस निर्णय को बदलने की आवश्यकता है ताकि महामारी के समय में जब लोगों को सबसे ज्यादा दवाओं की आवश्यकता है सभी दवा दुकानों को खोला जाना आवश्यक है प्रशासन से निवेदन है कि दवा विक्रेता संघ के इस निर्णय पर पुनर्विचार कर नगर तखतपुर की सभी दवा दुकानो को खोले जाने हेतु निर्देश दिए जाएं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *