क्राइम वॉच

लखनपुर पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Share this
जानिसार अख्तर/लखनपुर : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज आर पी साय, पुलिस अधीक्षक तिलक राम कोसीमा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चंचल तिवारी के आदेश एवं निर्देशन पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में लखनपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरतपुर में लखनपुर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए 1100 किलोग्राम गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम भरतपुर में एक युवक गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देने उपरांत टीम गठित कर 21 अप्रैल को ग्राम  भरतपुर पहुच घेराबंदी करते हुए  कृष्ण कुमार राजवाडे पिता संतराम राजवाड़े उम्र 26 वर्ष साकिन भरतपुर तलवा पारा निवासी को हिरासत में लेकर तलाशी की गई उसके कब्जे से 1100 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है जिसकी कीमत 15000 बताई जा रही है।धारा 20 B एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी युवक कृष्ण कुमार रजवाड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह,आरक्षक दशरथ राजवाड़े, राजकुमार साहू, शेषनाथ श्याम, दिलसुख लकड़ा, सक्रिय रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *