कमलेश रजक/मुंडा : बुधवार की सुबह 7.30 बजे एक ट्रक बलौदाबाजार से कसडोल की ओर जा रहा था वही दूसरी ट्रक कसडोल तरफ से बलौदाबाजार की ओर जा रहा था कि मुण्डा-ढनढनी मोड़ के पास दोनों ट्रकों में जबरदस्त भीड़त हो गई। भीड़त इतनी जबरदस्त थी कि कसडोल तरफ जा रही ट्रक के सामने का हिस्से परखच्चे उड़ गए। जिससे चालक के सिर में गंभीर रूप से चोंट लगने की वजह से अत्यधिक खून बहने की वजह से बेहोश हो गया घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत लवन चौकी को सूचना दिया। जिसके बाद 108 की मदद से घायल चालक को बलौदाबाजार रिफर किया गया। वही ट्रक की भीड़ंत होने की वजह से ट्रक का डीजल टैंक फट गया जिससे सड़क में डीजल काफी मात्रा में बह गया। सड़क में डीजल बहने की वजह से 5-6 राहगीर बाइक से फिसलकर गिर गए लोगों को फिसलता देख चौकी प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह ग्रामीण टीकू वर्मा समाजसेवी कमलेश रजक के द्वारा तत्काल टुल्लू पम्प चालू करवाकर पानी से सड़क को पूरी तरह से धुलवाया गया। पानी से सड़क को पूरी तरह से धोने के बाद के ही राहगीरों को आने-जाने में राहत मिल पाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाशिक से अंगूर भरकर कसडोल की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सी.जी.04 जेडी 3837 और लवन की ओर से बलौदाबाजार तरफ जा रहे ट्रक क्रमांक सी.जी.04 एमएफ 7033 दोनों में आमने-सामने जबरदस्त भीड़ंत हो गई जिससे नासिक की ओर से जा रहे ट्रक के सामने हिस्सा का परखच्चे उड़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बलौदा बाजार की ओर से तेज रफ्तार से आ ट्रक चालक को अचानक झपकी लगी जिससे वह अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे चालक के सिर में गंभीर चोंट लगा जिसे 108 एम्बुलेंस वाहन की मदद से बलौदाबाजार जिला अस्पताल रिफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई वही लवन की ओर से आ रही ट्रक चालक को मामूली चोंट लगा है। दोनों ट्रकों में भीड़ंत होने की वजह से ट्रकों का डीजल टैंक फट गया जिससे सड़क पर काफी मात्रा में डीजल बह गया। सड़क पर डीजल बह जाने से करीब 5-6 बाइक सवार भी फिसलकर गिर गये। ग्रामीणों ने लोगों को फिसलता देख पम्प चालू कर सड़क को पूरी तरह से धोया जिससे राहगीरों को काफी राहत मिल पाई। गनीमत रही कि सड़क किनारे ईट काफी मात्रा में पड़ा हुआ था। ईट की वजह से अंगूर भरकर जा रही ट्रक ईंट में जा थमी जिससे एक मकान मालिक का घर टुटने व अप्रिय घटना होने से बच गया। यदि ईंट उक्त जगह पर नही रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने दोनों ट्रक चालक के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

