प्रांतीय वॉच

एनएमडीसी, बचेली चला रही ‘ सफ़ाई, दवाई और कड़ाई, जीतेंगे करोना से लड़ाई अभियान’

Share this

संदीप दिक्षीत/बचेली : एनएमडीसी बचेली अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए जानी जाती है. एनएमडीसी द्वारा अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए हैं जिसमें से करोना प्रबंधन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। करोना के प्रारम्भ से ही एनएमडीसी बचेली द्वारा लोगों को करीना से बचने के लिए जागरूक करना, लोगों का परीक्षण, निशुल्क इलाज करना, जरूरतमंदों को सेनिटाइज़र, मास्क, मास्क एवं राशन आदि उपलब्ध कराया गाया। एनएमडीसी द्वारा अपने कर्मचारियों को भी करोना से बचाने हेतु जागरूकता सहित विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान कीं गईं। इसके अतिरिक्त करोना से लोगों को बचाने हेतु ‘हर एक कम देश के नाम’ जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं’ जैसे अभियान बचेली व बचेली के आस-पास के विभिन्न गावों में चलाए गए। इन अभियानों से लोगों को अत्यधिक लाभ हुआ है।

करोना के दूसरे चरण की भयाभयता को देखते हुए एनएमडीसी, बचेली चला रही‘ सफ़ाई, दवाई और कड़ाई, जीतेंगे करोना से लड़ाई अभियान’ प्रारम्भ किया गया है जिसके तहत करोना से बचने हेतु कई स्थानों पर होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर लगाए जा रहे हैं।बचेली में लॉक डाउन समाप्त होते ही एनएमडीसी बचेली की सीएसआर टीम गाँव-गाँव जाकर सभी को बैनर, पोस्टर एवं पेमफलेट्स के माध्यम से करोना से बचने के उपायों के विषय में जागरूक करेगी। चूँकि आगामी १ मई से १८ वर्ष व उससे ऊपर के सभी नागरिकों को करोना का वेक्कसीन दिया जाना है अतः एनएमडीसी बचेली की सीएसआर टीम गाँव-गाँव जाकर सभी को बैनर, पोस्टर एवं पेमफलेट्स के माध्यम से करोना से बचने हेतु १८ वर्ष व उससे ऊपर के सभी नागरिकों को करोना का वेक्कसीन लेने हेतु भी प्रेरित करेगी।

करोना वेक्कसीनेशन एवं करोना के विषय में चर्चा करते हुए एनएमडीसी बचेली के अधिशासी निदेशक श्री ए. के. प्रजापति ने बताया कि ज़िले के कलेक्टर श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं उनकी टीम के सहयोग करोना वेक्कसीनेशन एवं करोना प्रबंधन के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। आगामी १ मई से १८ वर्ष व उससे ऊपर के सभी एनएमडीसी कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं ठेका कर्मचारियों को करोना का वेक्कसीन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा व इसके लिए कार्ययोजना भी बनाई जा रही है ताकि ज़िला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रयासों को और अधिक सफल बनाया जा सके और सभी नागरिकों को करोना से बचाया जा सके।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *