प्रांतीय वॉच

बड़ेराजपुर के तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं बीईओ को जारी हुआ नोटिस

Share this
  • लोगो को मास्क पहनने व टीकाकरण अभियान में शासन की अपेक्षानुरूप कार्य न करने को लेकर मिला नोटिस
प्रकाश नाग/केशकाल : कोंडागांव जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु विभिन्न प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे हैं। जिसके लिए प्रशासन के सभी कर्मियों को मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही तथा टीकाकरण को प्राथमिकता देते हुए इन कार्यों के सुचारू सम्पादन के निर्देश दिए गए थे, परन्तु विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत मास्क न पहनने वाले लोगों पर कार्यवाही तथा मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहन एवं कोविड टीकाकरण अभियान में शासन की अपेक्षानुरूप कार्य न किये जाने पर तहसीलदार बड़ेराजपुर, सीईओ जनपद पंचायत बड़ेराजपुर एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़ेराजपुर को कार्य में लापरवाही करने को लेकर नोटिस जारी किया गया ।
केशकाल में लगातार कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है साथ ही शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण तेजी से अपनी पैठ जमा रही है। जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लोगों को शासन प्रशासन के द्वारा दिए निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में अभी डर नहीं है ना ही ब्लॉक स्तर के अधिकारी इस पर गंभीर ले रहे हैं जिसको लेकर कोड़ागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के आदेश पर जिला कोविड-19 नियंत्रण नोडल अधिकारी पवन कुमार प्रेमी द्वारा बड़ेराजपुर तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ और बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा इन्हें तीन दिवस के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने का समय प्रदान किया गया है। जवाब प्रस्तुत न किये जाने की स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *