देश दुनिया वॉच

माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट का निर्णय, 30 बिस्तर कोविड केयर सेंटर का किया जाएगा संचालन

Share this

शुभम श्रीवास/रतनपुर। कोविड सेंटर के लिए सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया मंदिर द्वारा लखनी देवी मंदिर परिसर में कोविड सेंटर बनाने के लिए जिला कलेक्टर को सहमति दी गई है। बहुत जल्द ही लखनी देवी मंदिर परिसर को कोविड सेंटर के लिए तैयार किया जाएगा। रतनपुर में कोविड सेंटर बन जाने से कोरोना पॉजिटिव मरीजो को इलाज के लिए काफी राहत मिलेगी। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग के लिए महामाया मंदिर ट्रस्ट ने लखनी देवी मंदिर परिसर को कोविड सेंटर बनाने के लिए जिला प्रशासन को दिया जा रहा है। जहाँ 30 बिस्तर कोविड सेंटर बनने के बाद जो भी आवश्कता जैसे ऑक्सीजन आदि पड़ेगी उसमे मंदिर ट्रस्ट सहयोग करेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *