प्रांतीय वॉच

सख्त लॉकडाउन के बीच एनएच पर संचालित थे 3 ढाबे और 2 किराना दुकान, प्रशासन ने किया सील

Share this
  • लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर की गई कार्रवाई, क्षेत्रवासी प्रशासनिक टीम पर लगा रहे भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप, कहा- रसूखदारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

आफताब आलम/बलरामपुर : जिले के राजपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा 14 अप्रैल से जिले में लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान मेडिकल, पेट्रोल पंप एवं दुग्ध पार्लर को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग इस आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। इधर लॉकडाउन का पालन कराने प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शिकायत पर अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच पर संचालित 3 ढाबा व 2 किराना दुकानों को प्रशासनिक टीम द्वारा सील कर दिया गया।

प्रशासनिक टीम को सूचना मिली कि एनएच 343 पर राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलखडीहा भेड़ाघाट में ढाबा व किराना दुकान का संचालन लॉकडाउन में भी किया जा रहा है। सूचना मिलते ही तहसीलदार राजपुर सुरेश राय, थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह, खाद्य निरीक्षक राजपुर जयपाल कंवर वहां पहुंचे।उन्होंने देखा कि तीनों ढाबे व किराना दुकान से ग्राहकों को बिक्री की जा रही है। इस पर संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए 3 ढाबा व 2 किराना दुकान को सील करने की कार्यवाही की।साथ ही तहसीलदार सुरेश राय ने बताया कि ढाबा व किराना दुकान संचालकों मनोज यादव, जनकलाल यादव पर धारा 188 के तहत कार्यवाही के साथ प्रकरण तैयार कर जुर्माना की कार्यवाही भी की जाएगी।

प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल

इधर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर कुछ क्षेत्रवासी सवाल भी खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक टीम द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए नियम तोडऩे वाले रसूखदार व्यवसायियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। कई व्यवसायी दुकान व घर का रास्ता एक होने का बहाना बनाकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *