क्राइम वॉच

दो बाइक में हुई टक्कर, हादसे में नगर सैनिक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती, ड्यूटी कर लौट रहे थे नगर सैनिक, जांच में जुटी पुलिस

Share this
जांजगीर-चाम्पा : नवागढ़ थाना क्षेत्र के अवरीद गांव में दो बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में नगर सैनिक रत्थू मधुकर घायल हो गया. घायल नगर सैनिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है. दूसरी बाइक कौन सवार था, यह अभी पता नहीं चला है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
नवागढ़ थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि कलेक्टर बंगला से ड्यूटी करके नगर सैनिक रत्थू मधुकर, अपने गांव भठली बाइक से लौट रहे थे. वे अवरीद गांव पहुंचे थे. यहां दो बाइक में टक्कर हो गई और नगर सैनिक घायल हो गए. हादसे की सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल नगर सैनिक को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *