प्रांतीय वॉच

सेंट्रल जेल में कोरोना से बंदी की मौत, दो अन्य कैदियों की हालत गंभीर

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और इससे मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ते जा रहा हैं। कोरोना ने पहले भी सेंट्रल जेल रायपुर में दस्तक दे चुका था लेकिन अभी तक किसी बंदी की मौत नहीं हुई थी। पहली बार सेंट्रेल में कोरोना से संक्रमित 32 साल के युवक की इसकी चपेट में आ जाने के कारण मौत हो गई, वहीं दो अन्य कैदियों की हालत भी गंभीर बताई जा रही हैं। मौते की खबर जैसे ही जेल प्रशासन को लगी वे हड़कंप में आ गए हैं और अब बंदियों की देख-रेख और मिलने आने वाले लोगों से दूरी बनाए रखने के निर्देश दे दिए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *