प्रांतीय वॉच

लखनपुर में रविवार को कोरोना के 44 नए मामले सामने नोडल अधिकारी ने दी जानकारी

Share this
जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न स्थानों में 18 अप्रैल दिन रविवार को स्वास्थ्य के द्वारा 223 लोगों का कोरोना जाँच किया गया जांच उपरांत 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए प्राप्त जानकारी के मुताबिक 147 लोगों का एंटीजन मैथड से सैंपल लिया गया जांच उपरांत लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 01 में 5 वार्ड क्रमांक 02 में 4 वार्ड क्रमांक 05 में 1 कोरोना संक्रमित मरीज सहित ग्राम पटकुरा में 4 ग्राम बन्धा में 5 ग्राम कुंवरपुर में 6 ग्राम मेंद्रकला एक ही परिवार के 4 सदस्य ग्राम तुरगा में 3  ग्राम केवरी केवरा लोसंगी में दो-दो कोरोना संक्रमित सहित रजपुरी कुन्नी में एक एक कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।स्वास्थ्य अमला द्वारा सभी  संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट पर दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य अमला के द्वारा 76 लोगों ट्रू नाट मैथड से सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अंबिकापुर भेजा गया है। इस दौरान नोडल अधिकारी विनोद भार्गव लैब टेक्नीशियन अनिल तिर्की, दीपक एक्का, गुलाब सिंह, सहित अन्य स्वास्थ्य अमला मौजूद रहे। उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड-19 के नोडल अधिकारी विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है। लखनपुर क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *