प्रांतीय वॉच

जिले में लगे लाकडाउन की चैन तोड़ने जनता व व्यापारियों को पेट्रोल मुहैया करा रहा है पेट्रोल पंप संचालक

Share this
  • गरियाबंद कलेक्टर के आदेश का पालन नही कर रहा है पेट्रोल पंप संचालक
यामिनी चंद्राकर/ छुरा : गरियाबंद जिला मुख्यालय से 40 किलो मीटर दूर ग्राम रसेला में आकांक्षा फ्यूल्स पेट्रोल पंप का संचालक द्वारा लाकडाउन में भी पेट्रोल की धड़ल्ले से बिक्री कर रहा है संचालक द्वारा जल्दी मुनाफा कमाने के चक्कर मे लोगो के गाड़ियों के साथ प्लास्टिक के बड़े डब्बो में भी बेखौफ होकर अपना व्यापार चला रहा है जिले में लगे लाकडाउन व जिलाधीश द्वारा जारी निर्देशो का खुलेआम उल्लंघन कर पेट्रोल पंप संचालक द्वारा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण बढ़ाने व लाकडाउन का चैन तोड़ने के लिए लोगो का मदद कर रहा है या फिर यू कहा जाए कि दिए में घी की तरह काम कर रहा है।गौरतलब है कि गरियाबंद जिले में 13 तारीख से 23 तारीख तक सम्पूर्ण लाकडाउन किया गया है साथ ही जिले के कलेक्टर महोदय द्वारा लाकडाउन को सफल बनाने के लिए गाइडलाइन भी जारी किया गया है जिसमे जिले के पेट्रोल पंप के संचालको को यह आदेश दिया गया है कि शासकीय वाहन,एम्बुलेंस,स्वास्थ वर्कर,शासकीय कर्मचारी,मीडिया कर्मचारियों को ही आइडेंटी कार्ड दिखाने पर ही पेट्रोल डीजल देने का आदेश जारी किया गया था लेकिन शासन द्वारा जारी सारे नियमो को ताक में रखकर रसेला के आकांक्षा फ्यूल्स के संचालक द्वारा गाड़ियों के टँकी के साथ प्लास्टिक के जरकिन में भी पेट्रोल प्रदाय किया जा रहा है पेट्रोल पंप के संचालक को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन से कोई मतलब नही है उन्हें सिर्फ धंधा कर के पैसे कमाने से मतलब है। कल 16/04/2021 तारीख को भी पेट्रोल पंप संचालक द्वारा बेखौफ होकर पेट्रोल पंप का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा था।इस दौरान पेट्रोल पंप पहुचे मीडिया कर्मियों ने देखा कि संचालक द्वारा गाड़ी के टँकीयो के साथ प्लास्टिक के बड़े डब्बे में भी पेट्रोल डाला जा रहा था जिसे हमारे मीडिया कर्मी साथियो द्वारा अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया गया। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों से जब मीडिया कर्मियों द्वारा जब पूछा गया कि जिले में लाकडाउन लगा है और गरियाबंद के जिलाधीश महोदय द्वारा पेट्रोल पम्पो में पेट्रोल डालने के लिए भी गाइडलाइन जारी किया गया है क्या आपको नही मालूम है तो पेट्रोल पंप के कर्मचारी द्वारा कहा जाता है कि हमे सब मालूम है पर हम क्या करे लोगो को मना करते है लेकिन लोग नही मानते इसलिए मजबूरी में पेट्रोल डालना पड़ता है। आपको बता दे कि जहा यह पेट्रोल पंप खुला है वहा से उड़ीसा सीमा महज 4 किलो मीटर की दूरी है जबकि प्रशासन द्वारा उड़ीसा सीमा को सड़क पर बेरिकेट्स बनाकर बंद कर दिया गया है लेकिन रसेला में स्थित आकांक्षा पेट्रोल पंप द्वारा लाकडाउन में भी कुशल संचालन के चलते उड़ीसा के लोग भी पेट्रोल डीजल लेने इस पेट्रोल पंप पर पहुच रहे है। 16/04/2021 को रात 8 बजे उड़ीसा से एक वैन में 35,35 लीटर के 12 डब्बे लेकर गाड़ी पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली। जिससे यह साफ हो जाता है कि इस पेट्रोल पंप संचालक को शासन द्वारा जारी निर्देश से कोई मतलब नही है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *