नरसिंग मंडावी/नारायणपुर : जिले के अबूझमाड़ के जनपद पंचायत ओरछा में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम देते हुए ग्राम पंचायत पोचावाडा के सचिव हरक चौधरी की निर्मम हत्या कर दी । ओरछा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोचावाड़ा में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थे। मिली जानकारी के अनुसार चौधरी कल दिनांक 16 अप्रेल को पंचायत संबंधित कार्य व जाति-निवास प्रमाण पत्र के शिविर को लेकर ग्राम पंचायत पोचावाड़ा के आश्रित ग्राम रोहताड़ गए हुए थे, जहां से अपना सभी कार्य पूर्ण कर वापस आते समय नक्सलियों ने उन्हें रास्ते में रोका और उन्हें अपने साथ ले गए और कुछ देर के बाद डंडे से मार-मारकर हत्या कर दी और हत्या कर शव रोहताड़ पुलिया के पास फेंक दिया वही नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चे व पाम्पलेट डाले है जिसमे नक्सलियों ने पंचायत सचिव की हत्या करने की बात लिखी है । घोर नक्सली क्षेत्र होने के कारण शव रात भर घटना स्थल में पड़ी रही सुबह होने पर पुलिस द्वारा ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से शव को ओरछा लाया गया जहाँ पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को परिजन को सौप दिया । इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने की है।
नक्सलियों ने पंचायत सचिव हरक चौधरी की निर्मम हत्या

