देश दुनिया वॉच

चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव को मिली जमानत, एक दो दिन में बाहर आ जायेंगे

Share this

नई दिल्ली। चारा घोटाले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। शनिवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। उन्हें एक लाख रुपए का मुचलका और 10 लाख रुपए जुर्माना देना होगा। बेल बॉन्ड भरने के बाद वे एक-दो दिन में जेल से बाहर आ जाएंगे।लालू यादव फिलहाल एम्स दिल्ली में इलाज करवा रहे हैं। करीब ढाई साल रिम्स रांची में इलाज कराने के बाद जनवरी में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी के चलते उन्हें 23 जनवरी 2021 को रिम्स से एम्स रेफर किया गया था।

कोर्ट ने लालू के सामने 2 शर्तें रखी हैं-
1. जमानत के दौरान लालू कोर्ट से परमिशन लिए बिना देश से बाहर नहीं जाएंगे।
2. वे अपना मोबाइल नंबर और अपना पता भी नहीं बदलेंगे।

बता दें कि लालू को ये सशर्त जमानत दुमका ट्रेजरी मामले में आधी सजा पूरी होने के बाद दी गई है। इससे पहले लालू यादव को अक्टूबर 2020 में चाईबासा ट्रेजरी मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन दुमका ट्रेजरी केस की वजह से उनकी रिहाई नहीं हुई थी। वहीं डोरंडा ट्रेजरी से निकासी के मामले की सुनवाई अभी पूरी नहीं हुई है। इस मामले में बहस चल रही थी, लेकिन कोविड की वजह से फिलहाल ष्टक्चढ्ढ कोर्ट में सुनवाई पर रोक लगा दी गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *