प्रांतीय वॉच

जांजगीर-चांपा : मास्क नहीं पहनने वाले 27 हजार 886 पर 30 लाख 89 हजार 20 रूपए का लगा जुर्माना

Share this
  • जांजगीर-नैला नगरपालिका में सर्वाधिक 3 लाख 29 हज़ार रुपए की वसूली

जांजगीर-चांपा : कोविड-19, संक्रमण को नियंत्रित करने और आम जनता की सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में कोविड-19, प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने में कोताही बरतने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक दर्ज 27 हजार 886 प्रकरणों में 30 लाख 89 हजार 20 रूपए का जर्माना वसूला गया । कलेक्टर ने मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस एवं स्थानीय नगरीय निकाय के कर्मचारियों का दल गठित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका जांजगीर-नैला में दर्ज 3,188 प्रकरणों में 3,29,290 रूपए का जुर्माना वसूला गया है। इसी प्रकार चांपा में 2,180 प्रकरणों में 2,87,500 रूपए, अकलतरा में 1,345 प्रकरणों में 1,33,400 रूपए, सक्ती – 2,711 प्रकरणों में 3,12,600 रूपए, नगर पंचायत नवागढ़- 1,737 प्रकरण में 1,87,000 रूपए, शिवरीनारायण – 2,079 प्रकरण में 2,15,550 रूपए, बलौदा- 1,515 प्रकरणों में 2,18,940 रूपए, सारांगांव – 1,089 प्रकरणों में 1,11,359 रूपए, नया बाराद्वार – 841 प्रकरणों मे 1,26,600 रूपए, जैजैपुर -1,033 प्रकरणों में 81,140 रूपए, अड़भार-1,477 प्रकरणों में 1,76,930 रूपए, डभरा-2,978 प्रकरणों में 2,39,921रूपए, चन्द्रपुर -2,200 प्रकरणों में 2,02,460 रूपए, राहौद- 1,704 प्रकरणों में 2,10,520रूपए, खरौद- 1,764 प्रकरणों में 2,51,310रूपए और मालखरौदा – 45 प्रकरणों में 4,500 रूपए का जुर्माना वसूला गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *