बालकृष्ण मिश्रा/ सुकमा : प्रदेश मे बढ़ती कोरोना संक्रमण के मामले को दृष्टिगत रखते हुए बाहरी राज्यों एवं अन्य जिलों तथा विभिन्न स्थानों से सुकमा जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों का अनिवार्य तौर से कोरोना जाँच के उपरान्त उन्हें क्वारंटीन किया जाना हैं। जिसके लिए जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारंटीन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर द्वारा इन क्वारंटीन केन्द्रों की सतत् माॅनिटरिंग की जा रही है। इसी अनुक्रम में आज श्री कंवर ने कोण्टा विकासखण्ड के ढोण्ढरा, नागलगुण्डा, मनीकोण्टा, इंजरम, दुब्बाटोटा और मेड़वाही में स्थित क्वारंटीन सेन्टर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान क्वारंटीन सेन्टर के नोडल अधिकारियों को सभी प्रवासियों का प्राथमिकता के साथ कोरोना जांच के उपरान्त उन्हें क्वारंटीन करने एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायतों में क्वारंटीन सेन्टर तैयार, बाहरी राज्यों, अन्य जिलों एवं स्थानों से आने वाले व्यक्तियों को किया जाएगा क्वारंटीन

